फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarvariya cricket team win match

सरवरिया क्रिकेटर्स ने एसएस स्पोर्ट्स क्लब को 170 रन से हराया

Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sarvariya cricket team win match
झांसी। जेडीसीए की डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सरवरिया क्रिकेटर्स और एसएस स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। सरवरिया क्रिकेटर्स ने 170 रन से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने पर विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एसएस स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सरवरिया क्रिकेटर्स की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 372 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विवेक तिवारी ने 15 चौके और नौ छक्के लगाकर 131 रन बनाए। आरिफ ने 38, राहुल ने 43, सुमित ने 57 और जेड अली ने नाबाद 29 रन बनाए। एसएस स्पोर्ट्स की ओर से विजय कुमार ने तीन, हर्ष राय व आकाश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस स्पोर्ट्स की टीम 40 ओवर खेलते हुए नौ विकेट खोकर कुल 202 रन ही बना सकी। इस तरह सरवरिया क्रिकेटर्स ने एसएस स्पोर्ट्स क्लब को 170 रन से हरा दिया। सरवरिया क्रिकेटर्स की ओर से जुनेद खान, जितेंद्र व परवेज ने दो-दो विकेट हासिल किए। संजय लोंगसन और मोहम्मद शाहिद निर्णायक की भूमिका में रहे। पीयूष नामदेव ने स्कोरिंग की और रितेश आब्जर्वर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed