फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarswati puja in vasant panchmi

वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी को किया नमन

Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
sarswati puja in vasant panchmi
कालीबाड़ी मंदिर में युवा व बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र बनाए।
झांसी। महानगर में बुधवार को वसंत पंचमी का पर्व उत्साह से मनाया गया। मंदिरों व स्कूल, कॉलेजों में मां सरस्वती की विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पूजा व वंदना की। इसके साथ ही समाज सेवी संस्थाओं ने भी कार्यक्रम किए। वीणा वादिनी की स्तुति कर वक्ताओं ने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व विद्या, वाणी, ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है।
विज्ञापन

लार्ड महाकालेश्वर मंदिर में जेसीआई झांसी रॉयल्स की विंग चेयरपरसन पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गेम्स हुए। इसमें पूजा अग्रवाल ने पहला, शिवाली अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया। उल्टी रेस में मधु पासी ने पहला, बच्चों के गेम में वान्या गुप्ता ने जीत हासिल की। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, कविता माहेश्वरी, कविता मिश्रा, सुष्मिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। बड़ा बाजार में बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के तत्वावधान में मयंक श्रीवास्तव, रवीश त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया ने, लार्ड महाकालेश्वर कालेज में क्षत्रिय कलचुरी कलवार संघ के अध्यक्ष अजीत राय, विशाल गुप्ता, सीपरी कालीबाड़ी में प्रियांशु डे, गौतम चटर्जी, राजेश मिश्रा, सुधीर मुखर्जी, डॉ. एबी मजूमदार ने मां सरस्वती की पूजा वंदना की। कालीबाड़ी में पेंटिंग प्रतियोगिता व कविता पाठ भी हुआ। इसमें बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed