फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sariya, gitti are coastly

महंगा हुआ घर बनाना, सरिया से लेकर गिट्टी तक के दाम बढ़े

Sat, 09 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sariya, gitti are coastly
झांसी। आसियाने का सपना अब महंगा हो गया है। सरिया से लेकर गिट्टी तक के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा प्लास्टिक और लोहे के दामों में भी इजाफा हुआ है। इससे लोहे व प्लास्टिक के दरवाजे से लेकर इनसे जुड़ा हर जरूरी सामान महंगा हो गया है। टाइल्स की पेटी के दामों में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद एक तरफ उद्योग जगत अपने आपको संभालने में लगा है, वहीं निर्माण उद्योग महंगाई की जव हसे काफी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कीमतें बढ़ने की वजह से बिक्री पर असर पड़ा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार बिक्री कम हो रही है। दामों में तेजी के पीछे का कारण कहीं उत्पादन कम और बिक्री ज्यादा होने तो कहीं कच्चा माल महंगा हो जाना बताया गया है। कुल मिलाकर आम जन को भवन निर्माण सामग्री में तेजी का खामियाजा जेब ढीली करके उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये आया अंतर
वस्तु डेढ़ माह पूर्व अब
पाइप 450-500 550-600
सरिया 40-42 55-56 (प्रति किलो)
गिट्टी 350 450 (प्रति टन)
प्लास्टिक दरवाजा 2200 2700
ये बोले विक्रेता (दो की ही फोटो हैं)
10 से 15 रुपये पेटी वॉल टाइल्स में बढ़ गए हैं। इसके अलावा फ्लोर टाइल्स की पेटी में भी 15 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है। बताया जा रहा है कि टाइल्स को पकाने वाली गैस के दाम बढ़ने से इनकी कीमतों में उछाल आया है। बहुत लंबे समय बाद टाइल्स की कीमतें बढ़ी हैं। - अजीत गोयल, टाइल्स विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया की बिक्री ज्यादा और उत्पादन कम होने से 15 रुपये किलो तक दाम बढ़े हैं। 40 से 42 रुपये की जगह अब सरिया 56 रुपये किलो हो गई है। इसके अलावा डेढ़ महीने पूर्व प्लास्टिक का दरवाजा जो 2200 रुपये में मिलता था, वो अब 2700 रुपये का हो गया है। - जितेंद्र त्रिपाठी, हार्डवेयर एवं लोहा विक्रेता।

प्लास्टिक के दाने में 20 फीसदी तक की तेजी आई है। इससे 450 में मिलने वाला पाइप 550 और 500 में मिलने वाला 600 में बिक रहा है। कील के दामों में भी दस रुपये किलो तक का इजाफा हो गया है। गिट्टी के दामों में सौ रुपये प्रति टन की तेजी आई है। - प्रमोद कुमार गुप्ता, सीमेंट विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed