{"_id":"6a4d67879109f269d70dc8ed","slug":"sanwaria-hospital-has-been-ordered-to-be-closed-for-15-days-jhansi-news-c-11-jhs1019-830559-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सांवरिया हॉस्पिटल को 15 दिन के लिए बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सांवरिया हॉस्पिटल को 15 दिन के लिए बंद करने के आदेश
Wed, 08 Jul 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सांवरिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर को 15 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि इस अवधि में सभी जरूरी प्रपत्र उपलब्ध कराएं अन्यथा की स्थिति में पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी को चार जुलाई को सूचना मिली कि सांवरिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के पंजीकरण में काफी खामियां हैं। इस पर रात 10 बजे सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने टीम के साथ नर्सिंगहोम पर छापा मारा। वहां साफ-सफाई के अलावा कई अनियमितताएं मिलीं। नर्सिंगहोम के पंजीकरण, फायर एनओसी आदि से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर नोटिस थमाकर सोमवार तक सभी जरूरी प्रपत्र के साथ उपस्थिति होने का मौका दिया।
मंगलवार तक जब कोई भी दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ तो सीएमओ ने सख्त कदम उठाते हुए 15 दिन के लिए सेंटर को बंद करने का पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि इस अवधि में सभी जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे। अन्यथा की स्थिति में पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि 15 दिन सेंटर बंद करने का नोटिस संचालक को भेज दिया है। यदि इस अवधि में जरूरी अभिलेख नहीं दिखाए जाते हैं तो सीधे पंजीकरण रद्द होगा।
विज्ञापन
- अनधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर के मामले में तहरीर दी
करगुवा के एक भवन में अनधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर चलने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने थाना नवाबाद पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है। बताते चलें, 27 जून को सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी सीएमओ ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। टीम के पहुंचने से चंद मिनट पहले दो युवक भाग निकले। टीम ने मौके से चालू हालत में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड, दो मोबाइल और डीवीआर बरामद की। इस मामले में डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुमोदन कर दिया। जिस पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने नवाबाद पुलिस को तहरीर दे दी। ब्यूरो