{"_id":"603aafbe8ebc3ee96b273809","slug":"sant-ravidas-ki-jayanti-jhansi-news-jhs1896612147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास जयंती पर बरौदिया में विवादित चबूतरे के पास तैनात रहा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास जयंती पर बरौदिया में विवादित चबूतरे के पास तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन
ग्राम बरौदिया में विवादित स्थल के पास टीन शेड के नीचे सुरक्षा को तैनात पुलिस कर्मी
- फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत बरौदिया गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर संत रविदास मंदिर निर्माण एवं चबूतरा बनाए जाने को लेकर पूर्व में हुए ग्रामीणों के बीच विवाद को लेकर इस बार संत की जयंती पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और विवादित स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई विवाद की स्थिति न बन सके।
ग्राम बरौदिया में करीब चार माह पहले ग्राम पंचायत की जमीन पर रविदास मंदिर निर्माण के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था। जिस रोकने के लिए नाराहट की पुलिस मौके पर पंहुच गई थी और मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा बवाल मचा दिया था जिसमें पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था, जबकि उधर पुलिस पर हुए पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। साथ ही पुलिस के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने बलवा करने मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की थी।
संत रविदास जयंती पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रही है। इसी के चलते एक दिन पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बरौदिया गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर रविदास जयंती को शांति पूर्वक मनाने की अपील की थी। वहीं विवादित स्थल की सुरक्षा के लिए एसडीएम पाली एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना नाराहट पुलिस के अलावा पूराकलां थाना, कोतवाली ललितपुर एवं महिला थाने की पुलिस फोर्स के अलावा फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी मौजूद रही।