{"_id":"674c1b7119bc08470808b768","slug":"sambhal-violence-cabinet-minister-baby-rani-maurya-says-samajwadi-party-job-is-to-create-chaos-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Violence: 'सपा का काम ही है उधम मचाना और बवाल करना', योगी की मंत्री बोलीं- सबने देखा किसने बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Violence: 'सपा का काम ही है उधम मचाना और बवाल करना', योगी की मंत्री बोलीं- सबने देखा किसने बरसाए पत्थर
Sun, 01 Dec 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:46 PM IST
सार
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा का काम ही है उधम मचाना और बवाल करना है। भाजपा सरकार बिलकुल सही काम कर रही है।
विज्ञापन
Baby Rani Maurya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने संभल हिंसा पर कहा कि समाजवादी पार्टी का तो काम ही है कि उधम मचाना और बवाल करना। संभल में सबने देख लिया कि किसने पत्थर बरसाए थे। संभल में पत्थरबाजी हुई तो उसे रोकने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। बोलीं कि भाजपा सरकार बिलकुल सही काम कर रही है। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न संबंधी सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अलग देश का मामला है। भारत सरकार बहुत हस्तक्षेप नहीं कर सकती मगर बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर कहा कि यह धार्मिक यात्रा थी। ईश्वर को लेकर आस्था है, उसे जगाने का काम बागेश्वर महाराज कर रहे हैं। हिंदू राष्ट्र के उनके बयान पर कहा कि ये उनका मत है। भारत संविधान के अनुसार ही चलेगा।
विज्ञापन
किसान खाद-पानी, बिजली के लिए न हों परेशान: बेबी रानी
महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को समय से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। मूंगफली के क्रय में घटतौली की शिकायत पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में हुई बैठक को अध्यक्षता करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना जनवरी में पूर्ण हो जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों को नगर निगम के मानकों के अनुसार रीस्टोर किया जाए।
इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मंडी में आढ़तियों द्वारा मूंगफली क्रय करने के दौरान किसानों के साथ घटतौली करने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि झांसी-बबीना मार्ग पर बनी फॉरेंसिक लैब तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। इस पर मंत्री ने नगर निगम को सड़क बनाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जो सड़क क्षतिग्रस्त की गई हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं, ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। महापौर बिहारीलाल आर्य ने कहा कि तीन साल पहले रानीपुर क्षेत्र में रतौसा रानीपुर मार्ग के लिए लगभग 27 लाख रुपए दिए गए थे, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।