फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samarth module will be implemented in BU, facilities will increase

Jhansi News: बीयू में लागू होगा समर्थ मॉड्यूल, बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Samarth module will be implemented in BU, facilities will increase
- एकेटीयू में दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ हुआ अनुबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एकेटीयू, लखनऊ में रविवार को हुई कार्यशाला में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की मौजूदगी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच एमओयू हुआ। इसका उद्देश्य बीयू में समर्थ मॉड्यूल को लागू करना है। इस मॉड्यूल के जरिये शिक्षण संस्थान में डिजिटल तकनीकी के जरिए सुविधाएं बढ़ाना उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान और बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय से अनुदान प्राप्त होने वाले सभी विश्वविद्यालयों को समर्थ मॉड्यूल अपनाना आवश्यक है। दिल्ली विश्वविद्यालय में मॉड्यूल लागू हैं। ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. संजीव कुमार और उनकी टीम ने विभिन्न आयामों के विषय में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि इस मॉड्यूल के लागू होने से प्रशासन, प्रवेश, परीक्षा, वित्तीय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारियों के प्रमोशन आदि के लिए सुलभ प्लेटफॉर्म मिलेगा। कुलसचिव कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि बीयू कैंपस में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए काफी काम किया गया है। समय पर ही समर्थ मॉड्यूल लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव सुधीर बोबड़े, राज्यपाल के ओएसडी पंकज जानी, प्रो. एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर, प्रो. सुनील काबिया, दीपक तोमर, डॉ. चेतन आनंद दुबे, डॉ. सचिन उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed