फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajwadi party prepare election campaign

सपा बुंदेलखंड से करेगी प्रदेश के विस चुनाव का शंखनाद

Fri, 15 Jan 2021 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party prepare election campaign
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
झांसी। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड की धरती से करेगी। इसके लिए यहां तीन दिवसीय शिविर का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी मुखिया अखिलेश यादव समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। सपा के स्थानीय नेता आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड की सभी 19 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, 2012 के चुनाव में सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी सपा का बेहतर प्रदर्शन रहा था। अपनी खोई हुई जमीन को वापस हासिल करने के लिए सपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दीं हैं। शिविर ओरछा में आयोजित होगा, जिसमें दो दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के दिग्गज नेता भी भाग लेंगे। शिविर का प्रभारी विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव को बनाया गया है। पिछले एक पखवाड़े के भीतर वे दो बार झांसी आ चुके हैं। स्थानीय नेताओं के साथ उन्होंने जगह का चयन किया है।
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र से 100 कार्यकर्ता होंगे शामिल
झांसी। समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय शिविर में झांसी मंडल के तीनों जिलों की नौ विधानसभाओं के सौ-सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। यानी शिविर में 900 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है। चयनित कार्यकर्ताओं को ही शिविर में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर पलटवार का होगा प्रशिक्षण
झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को समाजवाद के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के भी उन्हें गुर सिखाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय भाजपाई रहते हैं। वे हर मुद्दे को सोशल प्लेटफार्म पर लेकर जाते हैं। ऐसे में शिविर में सपाइयों को बताया जाएगा कि उन्हें किस तरह से भाजपा पर पलटवार करना है। इसके अलावा भी पूर्ववर्ती सपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को किस तरह से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से ये शिविर बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। शिविर ओरछा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

- दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक
शिविर में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को समाजवाद के बारे में बताया जाएगा। इसमें कई दिग्गज नेता शामिल होंगे और वे अपने अनुभव के आधार पर कार्यकर्ताओं से जानकारियां साझा करेंगे। मंडल की हर विधानसभा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
- महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed