{"_id":"65ac380be18f07d50604b974","slug":"samadhan-diwas-50-appealed-two-were-diagnosed-on-the-spot-jhansi-news-c-360-1-jh11003-3112-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 50 ने लगाई गुहार, दो का माैके पर हुआ निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 50 ने लगाई गुहार, दो का माैके पर हुआ निदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयाेजित किया गया। इस दौरान 50 फरियादियों ने गुहार लगाई। अधिकारियों ने मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित विभाग को शिकायतें भेज दी हैं।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रेमनगर से आए प्रताप सिंह ने शिकायती पत्र देेते हुए बताया कि सालों से जमीन पर एक व्यक्ति कब्जा किए हुए है। रक्सा क्षेत्र के मदन ने बताया कि क्षेत्र का एक शख्स जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए वह कई बार धमकियां भी दे चुका है। इसके साथ ही साफ-सफाई और पेंशन से संबंधित शिकायतें भी की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या के निदान के निर्देश दिए। तहसीलदार ललित कुमार पांडेय ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर 50 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। दो शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं हैं।