फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sam and Ma'am should provide nutritious food to the children: Minister Baby Rani Maurya

सैम और मैम बच्चों को कराएं पौष्टिक भोजन उपलब्ध : मंत्री बेबी रानी मौर्य

Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sam and Ma'am should provide nutritious food to the children: Minister Baby Rani Maurya
समीक्षा बैठक के दौरान बैठक को संबो​​धित करतीं मंत्री बेबी रानी मौर्य व उप​स्थित अन्य विधायक व ​ - फोटो : ih
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आज सर्किट हाउस सभागार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग, जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों की उर्वरक संबंधित समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। साथ ही अमृत योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में जनवरी 2025 तक पेयजल आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान बेबी रानी मौर्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा घटतौली करने वाले आढ़तियों के के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाए जाने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने समीक्षा के दौरान आईसीडीएस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन माह के अंतर्गत अंतर्गत सैम और मैम बच्चों को चिह्नित कर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये ताकि उनके स्वास्थ्य को जल्द से जल्द बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने बताया कि झांसी-बबीना मार्ग पर फॉरेंसिक लैब बनाई जा रही है लेकिन लैब तक पहुंचने के लिए रोड नहीं है, मंत्री ने नगर निगम को रोड बनाए जाने के निर्देश दिए। विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने बिजौली-सैंयर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण हो रही समस्याओं के बारे में बताया। मेयर बिहारीलाल आर्य ने कहा कि लगभग तीन साल पहले रानीपुर क्षेत्र में रतौसा-रानीपुर मार्ग के लिए लगभग 27 लाख रुपए दिया गया था लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने की संभावना है। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही कृभको की 3000 मैट्रिक टन खाद प्राप्त होने जा रही है जिसे तत्काल सोसायटी में पहुंचाया जाएगा।


बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने किया। समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरि एवं महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed