फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sale of platform tickets will start from today, operation of trains will also be smooth.

Jhansi News: आज से शुरू हो जाएगी प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री, ट्रेनों का संचालन भी होगा सुचारू

Sat, 01 Mar 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sale of platform tickets will start from today, operation of trains will also be smooth.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महाकुंभ के बाद अब रेलवे की व्यवस्थाएं पटरी पर लौटना शुरू हो जाएंगी। शनिवार से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ट्रेनों का संचालन भी सुचारू होगा। अन्य यात्री सुविधाएं भी फिर से शुरू कर दी जाएंगी।



महाकुंभ के दरम्यान स्टेशन के भीतर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एक मार्च से फिर से बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके अलावा रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर लगीं लिफ्ट व एस्केलर बंद कर दिए गए थे, जो एक मार्च से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा एक के बाद एक कई मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की वजह से कई गाड़ियों की चाल पटरी से उतरी हुई थी। खासतौर पर झांसी-बांदा रूट की बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटों की देरी से चल रहीं थीं। इसके अलावा रिंग स्पेशल ट्रेनों के संचालन से झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ था। लेकिन, अब ट्रेनों का संचालन सुचारू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया के अगले आदेशों तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लाने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed