Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bad weather stalls paddy auction in Chirgaon Mandi

Jhansi News: चिरगांव मंडी में खराब मौसम से धान की नीलामी ठप

Sat, 31 Oct 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bad weather stalls paddy auction in Chirgaon Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। खराब मौसम और हल्की बूंदाबांदी के कारण चिरगांव की गल्ला मंडी में शुक्रवार को धान की नीलामी नहीं हो सकी। इससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है।
व्यापारियों ने मौसम खराब होने और जगह की कमी का हवाला देते हुए धान खरीदने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि मौसम साफ होने तक वे धान की खरीद नहीं करेंगे। जबकि, कई किसान तीन दिन से मंडी में डेरा डाले हुए हैं। वे अपनी धान बेचकर रबी की बोआई के लिए खाद-बीज का इंतजाम करना चाहते हैं। नीलामी न होने के कारण कुछ किसानों ने मजबूरी में कम दामों पर धान बेच दी। वहीं, कई किसान अपने ट्रैक्टर लेकर गांव वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

मंडी के प्रभारी सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने से व्यापारियों ने डाक में शामिल होने से मना कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि उनके पास धान रखने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरसई निवासी किसान शिवम ने बताया कि वह तीन दिन से धान से भरा ट्रैक्टर लेकर मंडी में खड़े हैं। उन्हें ट्रैक्टर में रखी धान के खराब होने की आशंका है। शिवम के अनुसार, कुछ किसानों ने 3500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान बेची है। जबकि, बाजार में इसका भाव चार हजार रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

मंडी के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर को ही खराब मौसम और हल्की बारिश के कारण धान की खरीद बंद कर दी थी। इस कारण किसानों को लगातार परेशानी हो रही है। मंडी में अभी भी सौ से अधिक ट्रैक्टर धान से भरे खड़े हैं। व्यापारी मौसम साफ होने पर ही खरीदारी शुरू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed