फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   salary not given to corona fighters

कोरोना लड़ाकों के हाथ खाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
salary not given to corona fighters
सरकार लॉकडाउन के दौरान हर कर्मचारी को वेतन देने के निर्देश दे रही है,  लेकिन नगर निगम में सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। संक्रमण  के दौर में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग में लगे कोरोना लड़ाकों के हाथ खाली बने  हुए हैं। 50 दिन बाद भी कोरोना लड़ाकों को एक रुपये का भुगतान नहीं किया  गया है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अरुण कमार गुप्त ने कहा वेतन न मिलने  का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसा है, तो इसे दिखवाता हूं।  कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। महानगर में कोरोना संक्रमण के चलते सुबह-शाम फॉगिंग का काम चल रहा है।  इसमें नगर निगम में आउटसोर्स पर तैनात सफाईकर्मी और प्रकाश विभाग के  कर्मचारियों को लगाया गया है। इस काम में लगाए गए 37 कर्मचारियों को वेतन  का भुगतान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि कर्मचारियों को फॉगिंग कार्य  के लिए नगर निगम अधिकारियों ने अतिरिक्त पारिश्रमिक देने का वादा किया था,  लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन में लगाए गए  कर्मचारियों को भी अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। सैनिटाइजेशन में  एक ठेकेदार के जरिए 300 रुपये प्रतिदिन पर कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन 50  दिन बाद भी उनके हाथ खाली हैं। कर्मचारी जब भुगतान की बात करतें हैं, तो  उन्हें टाल दिया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों के आगे परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम के 560 आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को भी अब तक वेतन नहीं मिला  है। लगातार सफाई कर्मचारी नगर निगम अधिकारियों और सेवा प्रदाता फर्म के  अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया  जाता है कि एक सेवा प्रदाता फर्म का ठेका खत्म कर दिया गया है। इसके चलते  वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed