फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sajdah allah, celibrate eid

बारगाहे इलाही में झुके हजारों सिर, गले मिलकर मनाई ईद

Thu, 06 Jun 2019 01:07 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 06 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
sajdah allah, celibrate eid
eid ul fitr jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शहर भर में जोश और उमंग के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बारगाहे इलाही में एक साथ हजारों सिर झुके और दुआ के लिए उठे हजारों हाथों ने नौजवानों से लेकर बुजुर्गों की दुआ के साथ ही देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किये व माहे रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन

ईद के त्योहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में रौनक देखी जाने लगी। सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। ईद के दिन होने वाली विशेष नमाज को लेकर लोग सुबह से ही तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोगों ने नहा-धोकर, नये कपड़े पहन कर ईदगाह की ओर रुख किया। इस दौरान लोग ईदगाह जाने में पढ़ी जाने वाली दुआ को भी गुनगुना रहे थे। पठौरिया स्थित ईदगाह में दूर-दराज से लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज से पहले मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन है। इस दिन रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदारों के सभी गुनाहों को अल्लाह तआला माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को अपने मुल्क से बेइंतिहा मुहब्बत करना चाहिए। नमाज के बाद की गई दुआ में बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और देश के नौजवानों के साथ ही देश में चैन व अमन की दुआ मांगी गई। इस के अलावा शहर भर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। वहीं प्रेमनगर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हाफिज हसनैन रहमानी ने अदा कराई। इस मौके पर कारी मसी उद्दीन ने इर्द के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए ईद की फजीलत बयां की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों में दिखा गजब का जोश
ईद के दिन को लेकर बच्चों मेें काफी उत्साह देखा गया। ईद की नमाज खत्म होते ही बच्चे अपने साथियों और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आये। ईदी के रूप में मिले रुपयों को बच्चों ने झूले व खान-पान पर खूब खर्च किया।


दिन भर चला दावतों का दौर
ईद की नमाज के बाद शहर भर में दावतों का दौर चलता रहा। शहर की मुस्लिम बस्तियों में लोगों का लगातार आना जाना रहा। इस खास दिन लोगों ने सेवई के साथ ही पकवानों का भी लुत्फ लिया।

अफसरों ने दी लोगों को मुबारकबाद
पठौरिया स्थित ईदगाह पर अफसरों ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रक ाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, अस्फान सिद्दीकी, छत्रपाल सिंह यादव, इदरीश खान ने ईद मिलकर लोगों को  मुबारकबाद दी।.

सोशल मीडिया पर जमकर दी बधाई
चांद का दीदार होते ही शहर भर में ईद की मुबारकबादों का सिलसिला जारी हो गया था। जो देर रात तक लगातार जारी रहा। शहर भर में लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed