{"_id":"6065ee0eeee88c61ea6b02e7","slug":"sainik-school-entrance-examination-results-tanvi-scored-first-position-in-uttar-pradesh-and-fourth-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम: तानवी ने मारी बाजी, प्रदेश में पहला और देश में चौथा स्थान किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम: तानवी ने मारी बाजी, प्रदेश में पहला और देश में चौथा स्थान किया हासिल
Thu, 01 Apr 2021 09:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:30 PM IST
सार
- देश की रक्षा करना चाहती है तानवी
- 300 में से 248 अंक किए प्राप्त
- जारी रहा दिन भर बधाइयों का सिलसिला
विज्ञापन
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम: तानवी ने यूपी में पहला और देश में चौथा स्थान किया हासिल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के प्रेम नगर क्षेत्र के गुरुद्वारा मोहल्ला निवासी कक्षा छह की छात्रा तानवी अग्रवाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के बालिका वर्ग में प्रदेश में पहला और देश में चौथा स्थान हासिल किया है। वह आर्मी अफसर बन देश की रक्षा करना चाहती हैं।
27 फरवरी को आयोजित ऑल इंडिया परीक्षा का केंद्र कैंट स्थित आर्मी स्कूल में बनाया गया था। परीक्षा में गणित, भाषा, रीजनिंग व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को दिया गया था। परीक्षा का पूर्णांक तीन सौ नंबरों का था। गुरुवार को जारी परिणाम में तानवी ने 248 नंबर प्राप्त किए हैं। तानवी ने बताया कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए जी जान से मेहनत की थी।
परीक्षा में खास स्थान पाने के लिए सात से आठ घंटे नियमित तैयारी करती थी। इसके अलावा रात को भी दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा में स्थान हासिल करने में माता व पिता का अहम योगदान रहा है। पिता कंप्यूटर सेंटर संचालक व मां स्कूल टीचर होने के नाते काफी मदद मिली है। सैनिक स्कूल परीक्षा में विशेष स्थान हासिल करने पर दिन भर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।