फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahni vihar water problem in seepari Bazar

साहनी विहार इलाके के नलों में सिर्फ दस मिनट के लिए आ रहा पानी

Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sahni vihar water problem in seepari Bazar
झांसी। अभी गर्मी की शुरूआत हुई है और पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सीपरी बाजार के साहनी विहार क्षेत्र में नलों में बहुत कम पानी आ रहा है। दस से पंद्रह मिनट की आपूर्ति होने के कारण यहां चार हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की समस्या विकराल हो जाती है। कहीं नलों में पानी नहीं आता है तो कहीं पर दस से पंद्रह मिनट के लिए ही जलापूर्ति हो रही है। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाने और आपूर्ति कम होने के कारण अधिकांश लोगों को हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है। सैंट मैरी स्कूल के पास मसीहागंज वार्ड के साहनी विहार इलाके में पानी की समस्या है। यहां पर केवल दस से पंद्रह मिनट के लिए ही आपूर्ति हो रही है। इस कारण घरों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। पानी की कमी के कारण आसपास करीब तीन से चार हजार की आबादी परेशान है। अधिकांश लोगों को पास में साहनी विहार में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों ने बताया कि पानी की बहुत समस्या है। विभाग में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पानी की समस्या है। नल बहुत कम आ रहे हैं। इस कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इसलिए पानी नहीं मिल पा रहा है। - गायत्री देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। पीने के पानी के लिए दूरदराज के क्षेत्र में जाना पड़ रहा है। इसलिए समस्या का निदान आवश्यक है। - मीरा देवी
यह क्षेत्र अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार रहता है। पानी के लिए स्थानीय निवासी परेशान हैं। इसलिए पानी के लिए दूसरे इलाकों में जाना पड़ रहा है। - शांति

अभी तो मार्च भी समाप्त नहीं हुआ। मई और जून में समय कैसे कटेगा। उस समय तो बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। समस्या का कोई समाधान नहीं है। - कुसुम
हैंडपंप मरम्मत का काम चल रहा है। यदि क्षेत्र में खराब हैं तो उनकी मरम्मत करा दी जाएगी। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed