फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safrar silt safai aaniymitata sinchai manti

सपरार सिल्ट सफाई में अनियमितता की सिंचाई मंत्री ने शुरू कराई जांच

Sat, 07 Nov 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Safrar silt safai aaniymitata sinchai manti
झांसी। सपरार प्रखंड की ओर से बिना टेंडर कराए ही 22 लाख रुपये की सिल्ट सफाई कराने के मामले में अनियमितता की जांच कराने के निर्देश सिंचाई मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने दिए हैं। सिंचाई मंत्री ने मुख्य अभियंता को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

सपरार प्रखंड को रानीपुर नहर प्रखंड में सिल्ट सफाई का काम कराना था। इसके लिए 22 लाख रुपये जारी हुए। इसके जरिए 56 किलोमीटर लंबी रानीपुर नहर के साथ निमोनी, स्यावनी, दुर्गापुर, रूपाधमना, तिलैरा, लिंधौरा, पसौरा, गुढ़ा, बिरौना, टोला, स्यावरी, सुहागपुरा, गढ़वा, बरौरी, अक्सेव माइनर, मगरपुर की सिल्ट सफाई होनी थी। प्रावधानों के मुताबिक इसके लिए ई-टेंडरिंग कराना था। लेकिन एक्सईएन ने यह पूरा काम बिना टेंडर कराए ही बांट दिए।
विज्ञापन

दरअसल, हर साल रबी सीजन से पहले एक बार सिल्ट सफाई कराई जाती है। इसके लिए सितंबर-अक्तूबर का समय तय माना जाता है। लेकिन जानबूझकर यह कभी तयशुदा समय पर शुरू नहीं होता। आखिर में कम समय का हवाला देते हुए बिना टेंडर कराए यह काम चहेतों को दे दिया जाता है। इस बार भी सपरार प्रखंड ने इसी तर्ज पर आखिरी तिथि का हवाला देते हुए 22 लाख की सिल्ट सफाई का काम बिना टेंडर कराए ठेकेदारों में बांट दिया। इस अनियमितता की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद यह मामला शासन तक पहुंच गया। इसके बाद सिंचाई मंत्री ने मुख्य अभियंता महेश्वरी प्रसाद को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से इस संबंध में जांच करने के निर्देश मिले हैं। जांच भी शुरू करा दी गई है। इससे संबंधित सभी फाइल तलब की गई है। जांच पूरी करके रिपोर्ट जल्द शासन को भेज दी जाएगी। महेश्वरी प्रसाद, मुख्य अभियंता

फुल रेट पर कराए गए काम
टेंडर कराने से न सिर्फ पारदर्शिता बल्कि सरकारी धन की भी बचत होती है। सिंचाई विभाग में अमूमन 25-30 फीसदी बिलो रेट पर टेंडर होता है लेकिन, बिना टेंडर कराए जाने से यह काम फुल रेट से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed