{"_id":"681fb81cf88fd6d5150a257b","slug":"safety-and-security-measures-explained-in-mock-drill-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-552122-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मॉक ड्रिल में बताए सुरक्षा एवं बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मॉक ड्रिल में बताए सुरक्षा एवं बचाव के उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस कोतवाली प्रभाग की ओर से किए गए मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा के डिप्टी कंट्रोलर जयराज तोमर नेतृत्व में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौड़, डिवीजनल वार्डन विनय सिजरिया शामिल रहे।
मॉकड्रिल में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी तरह का हवाई हमला या खतरा होने की स्थिति में सायरन को ऊंची नीची आवाज में बजाया जाता है और खतरा टल जाने पर एक सी आवाज में बजाया जाता है। इससे सभी को सुरक्षित स्थान पर या शेल्टर में खुद को सुरक्षित करते हुए चले जाना चाहिए। आग पर काबू पाना और घायलों को प्राथमिक उपचार एवं बचाव कार्य के बारे में बताया गया। मॉकड्रिल के दौरान असमा खान, रचना नामदेव,अभिलाषा जैन, श्रद्धा निरंजन, डॉ.शालू, प्रीति अवस्थी,संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।