फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai worker around nagar nigam

अधिकारियों की अनदेखी पर सफाईकर्मियों ने घेरा नगर निगम

Wed, 09 Dec 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Safai worker around nagar nigam
झांसी। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी को लेकर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर निगम का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण न होने पर आमरण अनशन करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि महानगर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, लेकिन महानगर में नालों पर कब्जे हो गए हैं। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछले महीनों में तीन बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक न तो सफाई कर्मचारियों से कोई वार्ता की गई और न ही कोई पत्राचार किया गया। अधिकारी सफाईकर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संजीदा नहीं हैं। कुंदनलाल नेताजी ने कहा कि अगर नगर निगम ने सफाई कर्मियों की समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया, तो 14 दिसंबर से तीन दिवसीय आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सफाई कर्मचारी कामबंद करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, निस्तारण के लिए जल्द वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बालकृष्ण गांचले, मुन्नालाल करौसिया, सूरज प्याल, सुभाष माते, नरेश डागौर, कैलाश, रामजीसरन करौसिया, राकेश, ओमप्रकाश, सोनू, संजय, नवलकिशोर प्याल, शंभू नरवारे, प्रमोद, महेश, कुंदनलाल, कुलदीप समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed