फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai warker angry for many problem

समस्याओं को लेकर भड़के सफाई कर्मचारी

Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Safai warker angry for many problem
झांसी। समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर निगम में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने गेट पर बैठकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि सफाई कर्मचारी मजदूर संघ समस्याओं को लेकर कई बार नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मनमाने तरीके से सफाई हवलदारों के तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जबकि अधिकारी कोई भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। नगर निगम के गेट पर सफाई कर्मचारियों की भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त और शादाब असलम को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने दो दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुंदनलाल, भजनलाल, मुन्नालाल करौसिया, भगवानदास, ओमप्रकाश, सुरेश ठेकेदार, हरिशंकर, संजय पहलवान, रामजी सरन, लखन पथरोड, प्रकाश चौधरी समेत तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सीओ सिटी संग्राम सिंह समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed