{"_id":"66d3a17fe63fcfc81b0b11d4","slug":"saddened-husband-hangs-himself-after-his-wife-does-not-return-from-her-parents-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-382565-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी पति फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी पति फंदे से लटका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले फोन पर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी से कहा कि मेरी मौत के बाद भी घर नहीं लौटना।
सीपरी बाजार थाना के मसीहागंज मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार (29) पुत्र रोशनलाल प्राइवेट काम करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके चली गई। इसके बाद से वह मायके से नहीं लौट रही थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
परिजनों ने बताया शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे जितेंद्र ने पत्नी से मोबाइल पर बात की। पत्नी वापस आने को राजी नहीं हुई। गुस्से में जितेंद्र ने पत्नी से कहा कि मेरी मौत होने पर भी नहीं आना। इसके बाद फोन काट दिया। शाम को उसकी भाभी ने जितेंद्र को फंदे से लटका देखा। यह देख उनकी चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र पर समूह का कर्ज भी था। इससे भी वह परेशान रहता था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।