फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the failure of the crop, the farmer hanged himself

Jhansi News: फसल बर्बाद होने से दुखी किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 13 Aug 2023 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Saddened by the failure of the crop, the farmer hanged himself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के हंसारी इलाके मेें फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि खेत में पानी भर जाने से फसल खराब हो गई थी। जबकि पुलिस किसान का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कह रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से समथर के सिजौरा गांव का रहने वाला परीक्षित पाल (42) हंसारी में रहकर खेती किसानी करता था। परिजनों का कहना है कि सिजौरा गांव में उसकी करीब दो बीघा जमीन है। इसमें वह खेती करता था। पिछले दिनों नदी में उफान आने से उसके खेत में पानी भर गया था। इससे उसकी मूंगफली और उड़द की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। दो दिन पहले वह गांव से हंसारी वापस लौटा था। शनिवार शाम पत्नी सुलेखा और मां घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान वह अंदर चला गया। कमरे को बंद करके उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पत्नी अंदर कमरे मेंं गई तब वह फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर सुलेखा की चीख निकल गई। परिवार के दूसरे सदस्य भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर हंसारी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुुंच गए। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक परीक्षित की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे थे। इस वजह से उसने फांसी लगाई है। फसल खराब होने की बात पता नहीं चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed