फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the death of her husband, the girl committed suicide by setting her on fire.

पति की मौत से दुखी युवती ने आग लगाकर दी जान

Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of her husband, the girl committed suicide by setting her on fire.
रानीपुर (झांसी)। सोमवार को दिन में टिकरी में पति की मौत से दुखी युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

टिकरी निवासी रेखा सोनी (32) का पति मोनू लड़वारी मध्य प्रदेश निवासी था। वह 10 साल पहले यहां आकर बस गया था। यहां पर उसने मकान बनवाकर ज्वैलर्स की दुकान खोल ली थी। सात माह पहले दुर्घटना में मोनू मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी महिला के ऊपर आ गई थी। रेखा ने किराने की दुकान खोल ली थी। पति की मौत के बाद वह तनाव में रहती थी सोमवार को उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामवासियों ने बताया कि आग लगाने से पहले उसने अपने दोनों बच्चों को घर के बाहर निकाल दिया था। इसके बाद घर के दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद कर ली थी। सूचना पाकर महिला का पिता सेवड़ा बांदा निवासी श्यामसुंदर सोनी और सास ससुर भी आ गए।
विज्ञापन

दो मासूम बच्चे हो गए अनाथ
रेखा बेटे ध्रुव (आठ) और बेटी मानसी (छह) के साथ रहती थी। बाप के बाद अब माता भी चली गईं। इससे दोनों मासूम बेटे अनाथ हो गए हैं। मां की मौत होने के बाद बच्चे भी बिलख रहे हैं। इससे पूरे गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed