फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by mother's slap, student commits suicide by jumping into Rajghat canal

Jhansi News: मां के थप्पड़ से दुखी छात्रा ने राजघाट नहर में कूदकर दी जान

Sat, 07 Sep 2024 04:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Saddened by mother's slap, student commits suicide by jumping into Rajghat canal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मां के थप्पड़ मारने से दुखी होकर छात्रा ने राजघाट नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। उसका शव बारह घंटे बाद रक्सा के नदीपार गांव में नहर से उतराता हुआ बरामद हुआ। करीब छह घंटे बाद शव की शिनाख्त कराई जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बबीना के खैलार गांव निवासी जयराम वर्मा की पुत्री मानसी उर्फ मिली (17) बारहवीं की छात्रा थी। वह बिजौली स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को मिली घर के बाहर घूम रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने उससे घर में आकर कामकाज में हाथ बांटने को कहा लेकिन, मानसी ने इसे अनसुना कर दिया। नाराज होकर मां ने बाहर निकलकर मानसी को कई थप्पड़ जड़ दिए। मां के पिटने से मानसी नाराज होकर घर से चली गई। काफी देर जब वह नहीं पहुंची तब परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न चलने पर रात में ही वह बबीना थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रक्सा के नदीपार गांव के पास युवती का शव बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला। कई घंटे तक पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पा रही थी। गुमशुदगी तलाशने पर उसके बारे में मालूम चला। उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मानसी सबसे बड़ी थी। उससे छोटी एक बहन काजल एवं भाई हितेश हैं। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed