फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by his wife's departure with her lover, the husband commits suicide

Jhansi News: पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से दुखी होकर पति ने दी जान

Thu, 09 May 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Saddened by his wife's departure with her lover, the husband commits suicide
- घर में फंदे पर झूलता मिला शव, दुर्गंध आने पर चला पता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। तब से वह मानसिक अवसाद में था। इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
ग्राम सिकरीखुर्द निवासी सुनील यादव (25) की शादी लगभग चार साल पहले रश्मि से हुई थी। मृतक के चचेरे भाई अशोक यादव और जीजा प्रदीप यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की बहन निवाड़ी के कुंवरपुरा गांव में रहती थी। उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। कुछ समय पहले उसकी जीजा के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। लगभग एक महीने पहले सुनील और उसकी मां मालती खेत पर काम कर रहे थे। तब रश्मि डेढ़ साल के बेटे को छोड़कर घर से निकल गई। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। बाद में पता चला कि वह घर से जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। इससे सुनील मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गया था।
विज्ञापन

चार दिन पहले वह पत्नी को लेने उसके प्रेमी के घर भी गया था। लेकिन, वहां से उसे धमकाकर भगा दिया गया था। इसके बाद सुनील की मां उसके बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी। यहां सुनील अकेला था। मंगलवार शाम को घर से बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अंदर दाखिल हुई तो कमरे में कुंडे पर रस्सी के सहारे सुनील की लाश लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आठ साल पहले मृतक सुनील के भाई सुरेंद्र की मौत हो गई थी। तीन साल पहले पिता सुरेश की मौत हो गई। बहन की शादी के बाद से सुनील मां के साथ रहता था। अब सुनील भी दुनिया छोड़कर चला गया। अब घर में बुजुर्ग मां और उसका डेढ़ साल का एक पोता बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed