फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by his wife not returning from her parents' home, dairy businessman commits suicide

Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी डेयरी कारोबारी ने की खुदकुशी

Mon, 16 Sep 2024 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Saddened by his wife not returning from her parents' home, dairy businessman commits suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के हंसारी में डेयरी कारोबारी ने पत्नी के मायके से न लौटने पर दुखी होकर खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटका देखकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन में पत्नी मायके गई थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हंसारी निवासी रज्जन उर्फ रज्जू यादव (35) पुत्र ओम प्रकाश ने घर में डेयरी खोल रखी थी। छह साल पहले उसकी शादी झांसी निवासी राजकुमारी से हुई थी। दंपती को अभी कोई संतान नहीं थी। रक्षाबंधन मनाने के लिए राजकुमारी मायके गई थी। इसके बाद से वह ससुराल नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूध वितरित करने के बाद रज्जन रविवार शाम घर लौटकर आया। नहाकर अपने कमरे में चला गया। रात में मां लक्ष्मी ने खाना खाने के लिए उसे बुलाने गई लेकिन कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से देखने पर वह पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटका दिखा। यह देख मां की चीख निकल गई। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रज्जन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी भी रोते-बिलखते अस्पताल आ पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला पत्नी के वापस न लौटने का मालूम चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed