{"_id":"66de2df02e7886e338037994","slug":"saddened-by-his-girlfriends-infidelity-shikshamitra-hanged-himself-from-the-noose-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-388006-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमिका की बेवफाई से दुखी शिक्षामित्र फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमिका की बेवफाई से दुखी शिक्षामित्र फंदे से झूला
विज्ञापन
:: फाइल फोटो :::
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शादीशुदा शिक्षा मित्र ने प्रेमिका की बेवफाई से दुखी होकर स्कूल के कमरे में सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले शिक्षा मित्र ने लंबा सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस ने इसे बरामद किया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित पंच विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा (34) पुत्र कल्लूराम हंसारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के साथ बीएलओ था। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई लेकिन, विवाद होने से पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पंकज अकेले रहता था। कुछ समय बाद उसके एक युवती से प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय तक दोनों में रिश्ता रहा लेकिन, करीब छह माह से युवती ने पंकज को तबज्जो देना बंद कर दिया।
अब वह पंकज से बात भी नहीं करती थी। युवती का दूसरे युवक से संबंध बन गया। यह पंकज को नागवार गुजर रहा था। इससे पंकज अवसाद में रहने लगा। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह घर से निकला था। यहां से सीधा वह स्कूल पहुंचा। यहां उसने अपनी व्यथा सुसाइड नोट में लिखी और कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है पंकज का एक युवती से प्रेम संबंध था। उससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
इनसेट
स्कूल के बाहर खड़ी थी स्कूटी
घर से पंकज दोबारा न लौटकर आने की बात कहकर निकला था। यह सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात 1:30 बजे परिजन तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तब वहां पंकज की स्कूटी खड़ी थी। ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पहले आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर धक्का मारकर दरवाजा खोला तो पंकज फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। दो भाई और दो बहनों में पंकज सबसे बड़ा था। पिता कल्लूराम विद्युत विभाग में थे, जिनका निधन हो चुका है।