फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sadana chaya and sandya more run fast

साधना, छाया और संध्या सबसे तेज दौड़ीं

Tue, 09 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sadana chaya and sandya more run fast
झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिशन शक्ति के तहत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से वूमेन पावर रन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम सामाजिक संगठन, खिलाड़ियों के साथ ही महिला अफसरों ने दौड़ लगाई। जिसमें साधना यादव ने पहला, छाया ठाकुर ने दूसरा और संध्या राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जयसवाल व महापौर राम तीर्थ सिंघल ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में लगभग साढ़े तीन सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर चित्रा चौराहा, प्रदर्शनी मैदान, इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, पुरानी तहसील, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, आंतिया तालाब, बीकेडी चौराहा से होती हुई वापस मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंची। जहां पर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ ही कानूनी जानकारी दी गई। पहला स्थान हासिल करने पर साधना यादव को 5100 रुपये, दूसरा स्थान पाने वाली छाया ठाकुर को 3100 रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने पर संध्या राजपूत को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। चौथे स्थान पर आने वाली धावक प्रियंका कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा और मोहनी कुशवाहा को 1100-1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। बीस अन्य धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed