{"_id":"663688b9d2fb6503240c2ee4","slug":"sachkhand-was-late-by-28-hours-passengers-remained-in-distress-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105394-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 28 घंटे लेट आई सचखंड, यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 28 घंटे लेट आई सचखंड, यात्री रहे बेहाल
Sun, 05 May 2024 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 05 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी से दिल्ली और दिल्ली से झांसी आने वालीं ट्रेनों ने लेटलतीफी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को सचखंड एक्सप्रेस 28 घंटे की देरी से आई। जबकि उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे और पुरी समर स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े सोलह घंटे लेट रही। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों की रफ्तार लगातार कम हो रही है। शनिवार को दिल्ली से झांसी आने वाली सचखंड एक्सप्रेस 28 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे, झेलम एक्सप्रेस सात घंटे, चेन्नई एक्सप्रेस चार घंटे, दुर्ग एक्सप्रेस चार घंटे, अंडमान एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से झांसी आई। जबकि भोपाल से झांसी आने वाली पुरी-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल एक्सप्रेस 16.30 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 8.30 घंटे, छत्तीसढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस छह घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस चार घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट रही। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई स्टेशनों पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। संवाद