{"_id":"664140968fcf970f230ce5c4","slug":"sachkhand-express-reached-jhansi-late-by-31-hours-will-remain-canceled-today-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105552-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 31 घंटे की देरी से झांसी पहुंची सचखंड एक्सप्रेस, आज रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 31 घंटे की देरी से झांसी पहुंची सचखंड एक्सप्रेस, आज रहेगी निरस्त
Mon, 13 May 2024 03:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 13 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
- लगातार लेट हो रहीं ट्रेनें, 27 घंटे तक की देरी से आई पुणे-गोरखपुर स्पेशल
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस रविवार को रिकॉर्ड 31 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। लगातार लेट होने के चलते रेलवे ने सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है। वहीं रविवार को पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस भी 27 घंटे की देरी से झांसी आई।
अमृतसर से चलकर नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस का संचालन अमृतसर से सुबह 5:30 बजे किया जाता है। यह ट्रेन 13:07 घंटे का सफर तय कर शाम 6:37 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचती है। लेकिन, शनिवार सुबह 5:30 बजे अमृतसर से चली यह ट्रेन रविवार को 31 घंटे की देरी से रात 12:37 बजे झांसी पहुंची। इसके चलते सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन अन्य मंडलों से ही देरी से किया जा रहा है।
-- -- --
रविवार को यह ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं
रविवार को सचखंड एक्सप्रेस 31 घंटे, पुणे-गोरखपुर स्पेशल 27 घंटे, दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस 12 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 10:30 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 10 घंटे, निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 9 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 9 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 9 घंटे, लोकमान्य तिलक स्पेशल 9 घंटे, गोरखपुर स्पेशल 8 घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस 8 घंटे, हुबली स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से झांसी आई।