फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sachkhand and Jhelum Express canceled due to farmers' agitation

किसान आंदोलन के चलते निरस्त रहीं सचखंड और झेलम एक्सप्रेस

Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand and Jhelum Express canceled due to farmers' agitation
झांसी। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेल प्रशासन ने शनिवार को सचखंड एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। जबकि, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में किसान आंदोलन अब रेल पटरियों की तरफ बढ़ने लगा है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों को निरस्त करना शुरू कर दिया है। शनिवार को अमृतसर से नांदेड जाने वाली 02716 सचखंड एक्सप्रेस व जम्मूतवी से पुणे जाने वाली 08238 झेलम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इन ट्रेनों में सबसे अधिक मुसाफिर पुणे के लिए मुसाफिर यात्रा करते हैं। उक्त ट्रेनों के निरस्त होने के कारण 50 से अधिक यात्रियों को अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराने पड़े । इसके लिए उनको आरक्षण काउंटर की कतार में दोबारा लगना पड़ा। वहीं, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 08238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक देरी से झांसी आई। इस ट्रेन में सफर करने के लिए जो यात्री बुंदेलखंड के दूरदाज क्षेत्रों से आए थे, उनको गाड़ी आने का लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसे में उनको स्टेशन पर पल- पल काटना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

आज और कल यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेल प्रशासन ने 22 अगस्त को 09326 अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस, 02920 श्री वैष्णो देवी धाम कटरा इंदौर मालवा एक्सप्रेस, 02752 जम्मूतवी नांदेड एक्सप्रेस, 08238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व 23 अगस्त को 01077 पुणे जम्मूतवी एक्सप्रेस, 02026 नांदेड जम्मूतवी एक्सप्रेस, 02715 सचखंड एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed