फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rush of returning passengers on trains increases after Raksha Bandhan.

Jhansi News: रक्षाबंधन के बाद अब ट्रेनों में लौट वालों की बढ़ी भीड़

Sun, 30 Aug 2026 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rush of returning passengers on trains increases after Raksha Bandhan.
ललितपुर। रक्षाबंधन का त्योहार खत्म हो गया है। अब अन्य जनपदों से घर लौटने वाले लोग व बहनें घर वापस लौटने लगी हैं। इससे ट्रेनों में भारी भीड़ रही। पंजाबमेल एक्सप्रेस में शनिवार को भारी भीड़ होने के कारण भोपाल जा रहा एक यात्री अपने मासूम बच्चे को लेकर ट्रेन में नहीं चढ़ सका, जबकि पत्नी ट्रेन में चढ़ने से ट्रेन में आगे चली गई। ट्रेन में लोगों को चढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व बीते रोज शुक्रवार को था, जिसके चलते अन्य राज्यों व जनपदों में काम करने वाले लोग और बहनें अपने-अपने घर लौटे थे। अब त्योहार मनाने के बाद बहनें अपने-अपने घर लौटने लगी हैं, जबकि अन्य राज्यों व जनपदों में काम करने वाले लोग भी ट्रेनों व बसों से वापस लौट रहे हैं। ऐसे में शनिवार को भोपाल, इटारसी, नागपुर व मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। शनिवार को सुबह की दक्षिण एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर व साबरमती एक्सप्रेस के अलावा छत्तीसगढ़, पंजाबमेल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनों में त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ होने से ट्रेनों में सभी सीटें फुल रही, जबकि जनरल कोचों में तो जगह के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


दो बच्चों को लेकर महिला ट्रेन में चढ़ी, तीसरे बच्चा व पति प्लेटफार्म पर छूटे

मुंबई जाने वाली अप रूट की पंजाबमेल एक्सप्रेस में शनिवार को भारी भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने के लिए ही मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम बम्हौरीकलां निवासी रविंद्र रक्षाबंधन पर घर आया था। शनिवार को वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ भोपाल काम करने के लिए वापस लौट रहा था। पंजाबमेल के जनरल कोच में भीड़ अधिक थी, जिसके चलते उसने पहले पत्नी और दो बच्चों को ट्रेन में चढ़ा दिया और जब तक वह तीसरे बच्चे को लेकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन भीड़ अधिक होने से वह नहीं चढ़ सका और ट्रेन छूट गई। हालांकि उसने बाद में मोबाइल से पत्नी से बात कर बीना में उतरने को कहा और बाद में वह तीसरे बच्चा व सामान लेकर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बीना चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर 20 हजार बहनों ने लिया निशुल्क यात्रा का लाभ

ललितपुर। जनपद में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा अधिक सहारा बनी। शुक्रवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। रोडवेज बसों का बहनें इंतजार करती रहीं। बस के आते ही कुछ ही समय में भर जा रहीं थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 20 हजार बहनों ने निशुल्क यात्रा का लाभ लिया। तीसरे दिन शुक्रवार को भी बसों में बहनों ने खूब यात्रा की। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सीमित बसें चलने से अधिक लाभ मिला। रक्षाबंधन पर्व के चलते शासन ने तीन दिन के लिए रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। रक्षाबंधन पर्व के बाद मुफ्त यात्रा का लाभ पाने के लिए शनिवार को भाई के यहां से घर के लिए निकलीं। इससे बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। अधिकांश बहनों ने अपने सहयोगी के साथ रोडवेज बसों में सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed