फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rural shocked by hefty bill under the guise of minimum

न्यूनतम की आड़ में भारी भरकम बिल से ग्रामीण हैरान

Tue, 26 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rural shocked by hefty bill under the guise of minimum
झांसी। सूखे की मार झेल रहे किसानों पर विद्युत विभाग भी रहम करने को तैयार नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में रीडिंग व्यवस्था न होने के बाद भी उनको न्यूनतम यूनिट के नाम पर भारीभरकम बिल थमाया जा रहा है। इससे ग्रामीण उपभोक्ता हैरान हैं। बिल ठीक करवाने के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पचास हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। विभाग ने नगर पंचायत, नगर पालिकाओं में तो मीटर रीडर लगा कर बिल बनाने की व्यवस्था कर रखी है मगर गांवों में हर दो माह में लाल रंग के बिल आगरा से बनकर आते हैं। गांवों में रीडिंग लेने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


विभाग ने गांवों में सुविधाएं तो नहीं बढ़ाई, मगर मीटर जरूर नए लगाना शुरू कर दिए हैं। गांवों में अधिकांश उपभोक्ताओं के मीटर खराब चल रहे हैं। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर हाई लॉ वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, इससे मीटर फुंक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, विभाग ने कुछ माह से गांवों में रीडिंग के हिसाब से बिल न बनने के बाद भी प्रति किलोवाट 104 यूनिट का बिल बनाना शुरू कर दिया है। जैसे कि किसी ग्रामीण उपभोक्ता को लंबे समय से बिल प्राप्त नहीं हुआ और वह कार्यालय में आकर बिल बनवाता है तो उसे न्यूनतम यूनिट के हिसाब से बिल बनाकर थमाया जा रहा है।


इस कारण जिन किसानों को अब तक एक माह में एक सौ से दो सौ तक बिल भरना पड़ता था, उनको अब पांच सौ से छह सौ रुपये तक बिल बनाकर दिया जा रहा है। इससे किसान हैरान हैं। अगर उपभोक्ता का मीटर चालू हैं तो वह जेई से मीटर की रीडिंग को सत्यापित कराके लाए, अन्यथा उसे न्यूनतम के हिसाब से बिल भरना होगा। जेई से रीडिंग को सत्यापित कराके लाना आसान नहीं होता।

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण पी के जैन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की इस समस्या को तो स्वीकार किया, मगर कोई हल वह भी नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed