{"_id":"1b5bf9c023a9dce40c42d5d9c093f04f","slug":"rupyee-thrown-get-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये फेंको, नंबर पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये फेंको, नंबर पाओ
ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रयोगात्मक परीक्षा के मॉडल, फाइल अब दुकानदार तैयार कर रहे हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि आते ही यह कारोबार तेजी पकड़ गया है। अधिकांश बच्चे दुकानों पर फाइल, प्रोजेक्ट व मॉडल तैयार करा रहे हैं। इससे दुकानदारों की चांदी है।
स्कूलों में बच्चों में रचनात्मकता का गुण पैदा करने के लिए कई शैक्षिक प्रोजेक्ट समय-समय पर तैयार कराए जाते हैं, ताकि उनमें शोध क्षमता का संपूर्ण विकास हो। इसी क्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में विज्ञान सहित क ई विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाती हैं।
इन प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कभी विद्यार्थी सप्ताह पूर्व फाइल के पन्नों पर डायग्राम बनाते थे, थर्मल पेपर से मॉडल बनाते थे, लेकिन वर्तमान में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां व्यावसायिकता की भेंट चढ़ गई हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा जनपद में पांच जनवरी से है। महानगर के लगभग सौ दुकानदार केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो के अलावा गृहविज्ञान की फाइल व मॉडल तैयार करने में जुटे हुए हैं। प्रैक्टीकल की फाइल व मॉडल बनाने वाले एक दुकानदार के मुताबिक चार्ट पेपर, हारबेरियम फाइल, फाइल पर डायग्राम एवं मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने में दस मिनट से लेकर पूरा दिन भी लग जाता है।
ऐेसे में काम के हिसाब से पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक कीमत ली जाती है। मानव कंकाल, मानव खोपड़ी, शरीर के विभिन्न हिस्सों, पेड़ पौधे के चित्र बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन लेखन आदि एवं पूरी फाइल तैयार करने में लगभग एक दिन लग जाता है। एक अन्य दुकानदार के मुताबिक अच्छे नंबर पाने के लिए प्रोजेक्ट फाइल व मॉडल बनवाने के लिए सिर्फ हाईस्कूल इंटर के विद्यार्थी ही नहीं आते, बल्कि तकनीकी संस्थाओं के भी विद्यार्थी आते हैं।