{"_id":"600c779d8ebc3e33f61092c8","slug":"rupees-not-find-people-hanging-sucide-jhansi-news-jhs186835062","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खैलार में रुपयों की मांग पूरी नहीं होने से नाराज एक युवक कमरा बंद करके फंदे पर लटक गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया।
शुक्रवार की रात खैलार निवासी आनंद परिजनों से रुपयों की मांग करने लगा। रुपये नहीं मिलने पर उसने घर में हंगामा शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगाने की तैयारी करने लगा। खिड़की से यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए और आनंद की बहन मधु ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर मात्र पांच मिनट में पीआरवी 0374 में तैनात रामकरन, बृजेश कुमार व राघवेंद्र सिंह आनंद के घर पहुंच गए, लेकिन तब तक आनंद फंदे पर लटक चुका था। पुलिसकर्मी गेट तोड़कर कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर जान बचा ली। मामले का पूरा वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की है।
वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल
झांसी। झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर सड़क किनारे वृद्ध को कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। बताया गया कि थाना बरुआसागर के चिपलोटा गांव निवासी मूलचंद्र गंभीर हालत में भगवंतपुरा के पास सड़क किनारे पड़े थे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पीआरवी 0368 में तैनात अजय, रमाकांत पुरोहित ने गाड़ी में डालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया।