फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Running the house with her own money, 144 Vidyut Sakhis of Jhansi

स्वयं के कमाए पैसों से घर चला रहीं हैं, झांसी की 144 विद्युत सखियां

Fri, 03 Jun 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Running the house with her own money, 144 Vidyut Sakhis of Jhansi
झांसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विद्युत सखी बनकर दोहरा काम कर रही हैं। बिजली सखी बनीं जिले की 144 महिलाओं ने दस महीने में एक करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व विभाग के खाते में जमा करा दिया है।
विज्ञापन

झांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं 144 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल बांटने के साथ बिल की राशि भी वसूली करने में सरकार की मदद कर रही हैं। इसके साथ ही वह खुद को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। इन सभी महिलाओं ने अब तक बिजली विभाग के खाते में एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा का राजस्व वसूलकर विभाग के खजाने में जमा कराएं हैं। इसके एवज में उन्हें 20 प्रतिशत कमीशन मिला है, जिससे वह स्वयं के घर का बिजली बिल की राशि भी अदा कर रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे मिलता है कमीशन
विद्युत विभाग की प्रत्येक विद्युत सखी को मिले कम से कम चार गांव के उपभोक्ताओं के बिल जमा करने होते हैं। इस दौरान यदि दो हजार रुपये तक का बिजली बिल होता है, तो उन्हें 20 रुपये कमीशन मिलता है। यदि तीन हजार रुपये तक का बिल है, तो कुल बिल का एक प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। इस प्रकार दस हजार रुपये के बिल पर एक हजार रुपये कमीशन बन जाता है, जिससे वह स्वयं के घर का बिल भी जमा कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की 144 महिलाएं काम कर रहीं हैं । इन महिलाओं को स्वाभिमान से जीने का माध्यम बन गया है। यह महिलाएं बिल जमा करने के साथ ही इससे प्राप्त कमीशन से अपने घर का बिजली बिल अदा कर रही हैं। सचिन वर्मा, जिला मिशन प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed