फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rumor im fake medicine apepsdromesparm

कार्डियक अस्थमा में खाई जाती है एस्पिडोस्पर्मा क्यू

Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
rumor im fake medicine apepsdromesparm
झांसी। होम्योपैथी दवा एस्पिडोस्पर्मा क्यू कार्डियक अस्थमा में खाई जाती है। ये रेस्पिरेट्री सेंटर में ऑक्सीजनडेशन को बढ़ता है। इसका मतलब ये नहीं कि किसी का भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में दवा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल मेसेज गलत है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एस्पिडोस्पर्मा क्यू नामक होम्योपैथी दवा का मेसेज खूब वायरल हो रहा है। मेसेज में दावा किया जा रहा है कि ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा है तो ऑक्सीजन मिलने का इंतजार न करो। एस्पिडोस्पर्मा क्यू 20 बूंद एक कप पानी में देने से ऑक्सीजन लेवल तुरंत सही हो जाता है, जो हमेशा बना रहेगा। ये होम्योपैथिक दवा है। ऐसे में ऑक्सीजन ढूंढने में समय बर्बाद न करें। इस दवा का सेवन करें। इसकी हकीकत जानने के लिए जब होम्योपैथिक डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने इस दावे को साफ खारिज कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ये कार्डियक अस्थमा की दवा है। इसका कोविड के इलाज से कोई सरोकार नहीं है। होम्योपैथी में बीमारी नहीं बल्कि लक्षण के हिसाब से दवा दी जाती है। इसलिए बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन

वर्जन..
एस्पिडोस्पर्मा क्यू के संबंध में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत है। यह दवा कार्डियक अस्थमा में दी जाती है जिससे रेस्पिरेट्री सेंटर में ऑक्सीजनडेशन बढ़ता है। ऐसे में बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें। - डॉ. पूनम बुधरानी, मेडिकल ऑफिसर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बबीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed