{"_id":"681680c06e56c3a3360782a4","slug":"rules-are-being-flouted-in-the-mining-game-vehicles-carrying-minerals-are-also-evading-the-eyes-of-cameras-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-547165-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खनन के खेल में नियमों से खिलवाड़, कैमरों की नजर से भी बच जा रहे खनिज पदार्थ ढोने वाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खनन के खेल में नियमों से खिलवाड़, कैमरों की नजर से भी बच जा रहे खनिज पदार्थ ढोने वाले वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तुम डाल-डाल...हम पात-पात। कुछ ऐसा ही हाल है खनिज पदार्थ ढोने वाले डंपरों का। इन वाहनों पर सख्ती की गई तो इससे बचने के उन्होंने नायाब तरीके निकाल लिए। चालान से बचने के लिए या तो नंबर प्लेट मोड़ दे रहे हैं, या उस पर कालिख पोत रहे हैं। कपड़े से भी छिपा रहे हैं। कैमरों की नजर से बच निकल रहे ये वाहन न केवल नियम-कायदों का रौंद रहे हैं, बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने ऐसे वाहनों की पड़ताल की। ग्वालियर रोड पर कई वाहन ऐसे नजर आए जो या तो नंबर प्लेट पर कालिख पोते थे, या फिर प्लेट मोड़ रखे थे। प्लेट से पहले काली चोटी भी लगा दी है ताकि चालानी कैमरों की नजर प्लेट पर न पड़ सके। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी करता है। बावजूद इसके इनकी संख्या काफी है।
नंबर प्लेट से छेड़खानी पर सख्त है कानून
- कोई शख्स वाहन के नंबर प्लेट से छेड़खानी करते पकड़ा जाता है तो नियमत: उस पर पहली बार में पांच हजार और दूसरी बार में 10 हजार जुर्माना लगता है।
नंबर प्लेट से छेड़खानी को लेकर लगातार जांच की जाती है। कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इस तरह के वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. सुजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, झांसी।