फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rudrabhishek of Mahadev and recitation of Shri Vishnu Sahasranaam by devotees

Jhansi News: महादेव का रूद्राभिषेक एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का श्रद्धालुओं ने किया पाठ

Tue, 16 Jun 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 16 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek of Mahadev and recitation of Shri Vishnu Sahasranaam by devotees
झांसी। सोमवार को ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का भक्ति भाव से समापन हुआ। मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं भगवान विष्णु की आराधना की। शाम को मंदिरों में दीपदान किया। मनमोहक फूल बंगला सजाए गए। प्रसाद एवं शरबत का वितरण हुआ। सोमवती अमावस्या श्रद्धा से मनाई गई।
विज्ञापन

श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान बांके बिहारी का अभिषेक हुआ। 108 श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। आचार्य राजीव पाठक आदि मौजूद रहे। इधर इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी का अभिषेक, शृंगार एवं आरती की गई। भक्ति भाव से गो माता का पूजन किया गया। हरे कृष्णा संकीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीपदान कर विश्व शांति की कामनाएं की। ब्रजभूमि दास, व्रज जन रंजन दास, पीयूष रावत आदि मौजूद रहे। इधर खैलार स्थित शिव शक्ति मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। अखंड श्रीराम चरित मानस का पाठ हुआ। पंडित राजेश तिवारी, सूरज यादव, आकाश गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, अंकित यादव, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर गणेश सत्संग भवन में सुंदरकांड का पाठ हुआ। मुख्य संचालक सीताराम कुशवाहा, हरनारायण सविता, डा. अशोक गोस्वामी, डा. मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, बलवीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इधर आचार्य हरिओम पाठक के अनुसार मंगलवार से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा, सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed