फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rudrabhishek by maharashtra samaj in Hajaria Mahadev temple

महाराष्ट्र समाज ने 52 वें वर्ष किया हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक

Wed, 03 Jul 2019 07:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek by maharashtra samaj  in Hajaria Mahadev temple
महाराष्ट्र समाज ने 52 वें वर्ष किया हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक
विज्ञापन

झांसी। आषाढ़ के महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा बुधवार से गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसी के साथ देवी मंदिरों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना, भक्तों की साधना और अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर में महाराष्ट्र समाज के सदस्यों द्वारा हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। यह देवशयनी एकादशी तक चलेगा।
बुधवार की सुबह हर हरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने रुद्रपाठ कर किया। भगवान का पूजन, अभिषेक, श्रृंगार का प्रसाद बंटा। भगवान से उत्तम वर्षा और अच्छी फसल की पैदावार की प्रार्थना की गई। इस मौके पर गजानन खानवलकर ने बताया कि भगवान महादेव की भक्ति से सर्वमंगल कामना के भाव पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन

भगवान महादेव सभी के आराध्य देव हैं। संयोजक उज्ज्वल देवधर ने बताया कि यह अनुष्ठान पिछले 52 वर्षों से चल रहा है। रुद्राभिषेक अवसर पर मिलिंद भागवत, हरिभाऊ तलवलकर, वसंत राव मोघे, कार्तिक खानवलकर, अरविंद देसाई, श्रीराम अभ्यंकर, मिलिंद देसाई, मनीष वोरबणकर, किशोर, नवीन अभ्यंकर, माधव मोघे, अजय खानवलकर, अनिल जोशी, भास्कर टेंगसे, रघुनाथ खानवलकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed