फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruckus in medical college, groups of MBBS and nursing students clashed, more than 20 injured

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बवाल, एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुटों भिड़े, 20 से ज्यादा चोटिल

Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in medical college, groups of MBBS and nursing students clashed, more than 20 injured
प्राचार्य कार्यालय में 50 से अधिक नर्सिंग छात्रों ने खिड़कियों के कांच, कुर्सी, मेज, दरवाजे तोड़ डाले
विज्ञापन

पीएसी समेत चार थानों की फोर्स पहुंची, छात्रों को काबू करने के लिए किया हल्का बल प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को बवाल हो गया। एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। प्राचार्य से मिलकर हॉस्टल जा रहे नर्सिंग छात्रों पर पहले से घात लगाए बैठे एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने हमला बोल दिया। नर्सिंग छात्रों को हॉकी और डंडों से पीटा गया। इस पर नर्सिंग के छात्रों ने फोन करके हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया। जब इन छात्रों की भीड़ बढ़ी तो एमबीबीएस छात्र फरार हो गए। इससे गुस्साए नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी। छात्रों को काबू करने में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस संघर्ष में 20 से ज्यादा छात्र चोटिल हुए हैं।

मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को बर्न वॉर्ड में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने नर्सिंग छात्र की पिटाई कर दी थी। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने दोनों पक्षों के छात्रों को बुलाया था। प्राचार्य ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कोई भी छात्र अब आपस में विवाद न करे। एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के बाद बीएससी नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात की। बताया गया कि नर्सिंग छात्र प्राचार्य से मिलकर जा रहे थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बताया कि एमबीबीएस छात्र मारपीट करने की फिराक में हैं। फिर सुरक्षा गार्ड नर्सिंग छात्रों को पैरामेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्टल तक छोड़ने के लिए जाने लगे। तभी धनवंतरी हॉस्टल के पास एमबीबीएस छात्रों ने नर्सिंग विद्यार्थियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्डों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की। गार्डों ने रिकॉर्डिंग शुरू की तो एमबीबीएस इंटर्न छात्र तितर-बितर होने लगे। इसी बीच, नर्सिंग छात्रों ने फोन करके घटना की सूचना अपने साथियों को दे दी। कुछ ही देर में पैरामेडिकल कॉलेज से 100 से अधिक छात्र मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। एमबीबीएस इंटर्न छात्र नहीं मिलने पर 50 से ज्यादा नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। छात्र हाथ में सरिया और डंडे लिए थे, जिससे उन्होंने खिड़कियों के कांच, दरवाजे, सोफा और कुर्सियां तोड़ डालीं। सूचना पर पीएसी समेत चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस पर पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र धरने पर बैठ गए। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। दोनों पक्षों से पुलिस आठ-दस छात्रों को पकड़कर थाने ले आई। मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed