फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO pravartan dead for heart attack

हार्ट अटैक से आरटीओ प्रवर्तन की मौत

Mon, 28 Dec 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
RTO pravartan dead for heart attack
ओमप्रकाश सिंह, आरटीओ - फाइल फोटो
झांसी। दिल का दौरा पड़ने से जिले में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रवर्तन की मौत हो गई। नौकर की सूचना पर कर्मचारी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए। अंतिम संस्कार लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के अकबरपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह (57) जिले में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के पद पर तैनात थे। थाना नवाबाद स्थित सुंदर विहार कॉलोनी में वह अकेले रहते थे। देखभाल के लिए एक नौकर लगा रखा था। शनिवार की रात एक बजे खाना व दवा खिलाने के बाद नौकर घर चला गया। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नौकर घर पहुंचा। गेट न खुलने पर उसे शक हुआ। पीछे के रास्ते से अंदर कमरे में दाखिल होकर देखा तो वह अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले।
विज्ञापन

नौकर से जानकारी मिलते ही कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जमा रहे। खबर पाकर पत्नी व बच्चे भी दोपहर झांसी पहुंचे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में रहता है परिवार
मृतक आरटीओ की पत्नी व दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं। बच्चे लखनऊ मेें पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार दोपहर खबर पाकर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने किसी तरह समझाया।
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
कार्यालय कर्मचारियों के मुताबिक आरटीओ लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। नवंबर को वह इलाज कराने लखनऊ गए थे। कई दिनों की छुट्टी के बाद कुछ दिन पहले ही वह कार्यालय पहुंचे थे। चार साल पहले उनकी तैनाती झांसी में हुई थी।

लिखापढ़ी कराने डटे रहे अधिकारी
खबर मिलते ही एआरटीओ सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ जालौन सोमलता समेत ललितपुुर से भी अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पंचनामा भरने के दौरान अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed