फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTC is gearing up to train six hundred young women

Jhansi News: छह सौ युवतियों को प्रशिक्षित करने के लिए संवर रहा आरटीसी

Mon, 28 Apr 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
RTC is gearing up to train six hundred young women

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में पुलिस परीक्षा पास करने वालीं छह सौ युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। रंग-रोगन के साथ ही यहां अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। 17 जून से प्रशिक्षण आरंभ होगा।




सिपाही भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में मेडिकल चल रहा है। एक साल की लंबी जद्दोजहद के बाद यह अभ्यर्थी इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अब उनका अगला पड़ाव आरटीसी बनेगा। तीन महीने तक प्रशिक्षण के बाद उनको वह वर्दी पहनने को मिलेगी, जिसके लिए महीनों से पसीना बहा रही थीं। आरआई सुभाष सिंह के मुताबिक आरटीसी केंद्र को संवारा जा रहा है। इस दफा इस केंद्र की क्षमता बढ़ाई गई है। पिछले साल तक 200-250 रिक्रूट को ही प्रशिक्षित करने की क्षमता थी लेकिन, अब इसे बढ़ाकर 600 कर दिया गया। इसके लिए पुलिस लाइन में तीन नई बैरक भी बन रही है। 17 जून से उनका प्रशिक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान उनको पुलिसिंग सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed