फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RSS send report jhansi MLA ticket cut

संघ ने भेजी रिपोर्ट, बुंदेलखंड के एक चौथाई विधायकों का कट सकता है टिकट

Fri, 11 Jun 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
RSS send report jhansi MLA ticket cut
झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुछ समय पहले ही अपनी रिपोर्ट संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी है। इसमें बुंदेलखंड के आधे से ज्यादा विधायकों को पास कर दिया गया है। मगर एक चौथाई विधायक संघ की परिपाटी पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में इनके टिकट कट सकते हैं।
विज्ञापन

समय-समय पर संघ की तरफ से जनता, कार्यकर्ताओं, कार्यों के आधार पर विधायकों की रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा जाता है। हाल ही में संघ की तरफ से कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के जिलों के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया। इस रिपोर्ट को संगठन को भेजा गया है। बुंदेलखंड को लेकर संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यहां 19 में से आधे से ज्यादा विधायक पास हुए हैं। जबकि, एक चौथाई विधायकों का काम संघ को पसंद नहीं आया है। अब फिर से संघ की तरफ से विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। यह तीन महीने की प्रक्रिया होगी। इसमें तमाम बिंदुओं पर अध्ययन, चर्चा कर आरएसएस की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले भेजी जाने वाली ये रिपोर्ट विधायकों को टिकट मिलने या कटने पर निर्भर करेगा। हाल फिलहाल अभी की रिपोर्ट के आधार पर बुंदेलखंड में एक चौथाई विधायकों का टिकट कट सकता है।
विज्ञापन

झांसी में चार में से तीन विधायक पास
संघ की रिपोर्ट में झांसी में चार में से तीन विधायक पास हो गए हैं। पहली बार विधायक बने एक माननीय की तो काफी प्रशंसनीय रिपोर्ट भेजी गई है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि जनता से जुड़े कामों के लिए ये विधायक लगातार शासन-प्रशासन स्तर पर दौड़भाग करते रहे हैं। एक अन्य विधायक का जनता के कामों के लिए रुचि लेने पर अच्छी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर तैयार हुई रिपोर्ट
- लोगों से जुड़ाव
- कार्यकर्ताओं से संबंध
- जनहित में क्या मुद्दे उठाए
- जनता के बीच छवि
- क्षेत्र में क्या-क्या विकास कराया
- कोरोना काल में क्या काम किया
- संगठन के कामों में कितनी रुचि ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed