झांसी: संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, जगह-जगह लोगों ने बरसाए फूल और किया भव्य स्वागत
महानगर के विभिन्न नगरों में रविवार को संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झांसी महानगर के विभिन्न नगरों में रविवार को संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया।
सारंध्रा नगर के स्वयंसेवकों ने हंसारी के गजानन विवाह घर से पथ संचलन शुरू किया। जो हंसारी सारंध्रा नगर आदि क्षेत्रों से होता हुआ मेट्रो हॉस्पिटल तक पहुंचा। वहां पर पथ संचलन का समापन किया गया। इस मौके पर नगर संघचालक मेजर केएल शर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, खेत सिंह व अनिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों जनता खड़ी रही।
छावनी नगर का पथ संचलन अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुआ जो सदर बाजार भ्रमण करते हुए मधुर मिलन विवाह घर पर इलाहाबाद बैंक चौराहे के समीप समाप्त हुआ। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ दंड लेकर चल रहे थे। घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए स्वयंसेवकों का जनता ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस मौके पर छावनी नगर संघचालक सुरेंद्र खंडेलवाल व योगेंद्र शरण अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।
महानगर के 11 नगर 1 खंड में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें छत्रसाल नगर का पथ संचलन पार्क से शुरू किया गया। दुर्ग नगर का पथ संचलन प्रातः काल शंकर सिंह के बगीचे से शुरू हुआ। वासुदेव नगर का पथ संचलन सत्यनारायण मंदिर से सायंकाल शुरू किया गया। सीपरी नगर का पथ संचलन अब्दुल कलाम पार्क से निकाला गया। दीनदयाल नगर का पथ संचलन शिशु मंदिर भारत माता मंदिर से शुरू हुआ। माधव नगर का पथ संचलन गांधी मंच हॉट मैदान से प्रारंभ किया गया। इसी प्रकार छावनी नगर का पथ संचलन सदर बाजार के अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुआ। शिवाजी नगर का पथ संचलन कुलदीप विद्या मंदिर से प्रारंभ हुआ। शारदा नगर का पथ संचलन गजानन गार्डन हंसारी से शुरू किया गया। बबीना नगर का पथ संचलन जानकी माता मंदिर से शुरू किया गया। उधर विश्वकर्मा नगर का पथसंचलन 28 मार्च को सायं 4 बजे हनुमान मंदिर से प्रारंभ किया जाएगा। बबीना खंड के स्वयंसेवकों का पथसंचलन 29 मार्च को 4 बजे से रक्सा में निकाला जाएगा।
जिला पथ संचलन 2 अप्रैल को
इसके अलावा जिला पथसंचलन चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को सायं 4 बजे एलबीएम से प्रारंभ किया जाएगा।