{"_id":"60073ac48ebc3e2c550f5c06","slug":"rpf-run-for-yuwati-kidnaping-information-jhansi-news-jhs186497598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी आरपीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में एक युवती को अपहरण कर ले जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कोच में युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उरई में भी गाड़ी क ी जांच करवाई गई।
आरपीएफ कंट्रोल को मंगलवार दोपहर मुंबई से सूचना मिली की 05066 पनवेल गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के एस 8 कोच की बर्थ नंबर 70 पर सवार एक युवती को अपहरण कर ले जाया जा रहा है। युवती की तस्वीर भी व्हाट्सएप पर भेजी गई। इस खबर से आरपीएफ में हड़कंप मच गया। ट्रेन के प्लेटफार्म पांच पर रुकते ही उपनिरीक्षक राजकुमारी गुर्जर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। संबंधित कोच की छानबीन में उक्त युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। यात्री भी कुछ नहीं बता सके। बाद में दूसरे कोचों को भी खंगाला गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। उरई स्टेशन पर भी ट्रेन की जांच करवाई गई।
मुंबई से भागकर आ रहे प्रेमी युगल को ट्रेन से उतारा
झांसी। लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से भागकर आ रहे प्रेमी युगल को जीआरपी ने झांसी स्टेशन पर उतार लिया। उनको लेने के लिए मुंबई पुलिस झांसी आ रही है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ नगर के वीरपुर निवासी मोहम्मद अखलम (18) मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता है। मुंबई में उसे पंद्रह वर्षीय एक किशोरी से प्रेम हो गया। सोमवार रात 02541 लोकमान्य तिलक गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस से युवक किशोरी को अपने साथ लेकर अपने गांव जा रहा था। इधर, किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से की। मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी झांसी जीआरपी को दी। ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन की जांच के दौरान दोनों एक कोच में बैठे मिल गए। बाद में दोनों को ट्रेन से उतारकर थाने लाया गया।
एसपी रेलवे का स्थानांतरण
झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे आशीष तिवारी का स्थानांतरण सेनानायक एसएसएफ लखनऊ कर दिया गया है। उनकी जगह अभी किसी दूसरे अफसर को नियुक्त नहीं किया गया है।