फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF jawan arrived to search the unclaimed bag, found a cobra snake

Jhansi News: लावारिस बैग की तलाशी लेने पहुंचा आरपीएफ जवान, निकले कोबरा सांप

Wed, 11 Sep 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
RPF jawan arrived to search the unclaimed bag, found a cobra snake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लावारिस बैग में दो कोबरा सांप मिलने से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि आरपीएफ के जवान ने सतर्कता बरतते हुए बैग खोला और सांप दिखते ही उनसे सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग को सूचित किया। यदि वह जरा भी लापरवाही करता तो सांप उसे डस लेता।

घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। इस समय वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक और डिटेक्टिव विंग प्रभारी शिप्रा आरपीएफ जवानों के जवानों के साथ स्टेशन पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। सुरक्षा बल के जवान जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंचे तो उन्हें यहां एक लावारिस पिट्ठू बैग दिखाई दिया। इसके बाद एक जवान ने बैग को जैसे ही खोला तो उसमें से दो सांप फुंफकारते हुए बैग से बाहर आ गए। इसके बाद जवानों ने बैग से सुरक्षित दूरी बना ली और वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने दोनों सांप को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed