फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF formed a special team to catch stone pelters

Jhansi News: आरपीएफ ने पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए बनाई स्पेशल टीम

Sat, 28 Jun 2025 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
RPF formed a special team to catch stone pelters

विज्ञापन
झांसी। ट्रेनों पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए अब आरपीएफ यात्रियों के बीच मौजूद रहेगी। आरपीएफ ने मंडल के सभी थानों के साथ पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं। टीम ने शुक्रवार को ग्राम करारी पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और सचेत रहने की बात कही। कहा कि यदि इस तरह की कोई भी बात सामने आती है तो इसकी सूचना आरपीएफ को दें। एक माह के भीतर शताब्दी एक्सप्रेस को पत्थरबाजों ने तीन बार निशाना बनाया। गत मंगलवार को रानी कमलापति से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। यह घटना विदिशा जिले के मंडी बामौरा स्टेशन के पास बरेठ और कल्हार के बीच घटी। इस मामले में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले 22 जून को झांसी से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर ग्वालियर के पास, 12 जून को झांसी से नई दिल्ली रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया और सोनागिर स्टेशन के बीच पथराव हुआ था। इन घटनाओं में आरोपी अभी तक फरार है। घटनाओं को देखते हुए सभी थानों पर टीम गठित की है। टीम के लोग पथराव करने वालों की सादे कपड़ों में तलाश करेंगे। रेललाइन के आसपास मंडराने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने ग्राम करारी पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया और ट्रेनों के आसपास रहकर हरकत करने वालों की सूचना मांगी। कहा कि वह सचेत रहे और कोई घटना हो इसकी सूचना उन तक पहुंचाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed