फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Route to Chandela-era heritage sites dilapidated; tourists facing inconvenience.

Jhansi News: चंदेलकालीन धरोहरों तक पहुंचने का मार्ग जर्जर, पर्यटक परेशान

Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Route to Chandela-era heritage sites dilapidated; tourists facing inconvenience.
ललितपुर। चांदपुर-जहाजपुर में चंदेलकालीन प्राचीन धरोहरों का विशाल संग्रह है। यहां की मूर्तियों में चंदेलकालीन कलाकृतियां स्पष्ट दिखती हैं। हालांकि, जर्जर पहुंच मार्ग के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


चांदपुर में सहस्त्रालिंगेश्वर मंदिर का विशेष स्थान है। जहाजपुर में तला का बाड़ा के पास दो प्राचीन खंडित मंदिर हैं। ये मंदिर लाल पत्थरों से बने हैं। इनके प्रत्येक द्वार पर देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां हैं। अधिकांश स्थानों पर नंदी और वराह भगवान की मूर्तियां भी मौजूद हैं। इन मंदिरों के चारों ओर बिना शिवलिंग के दर्जनों आधार शिलायुक्त अवशेष भी बिखरे हैं। विशाल मानव पैर नुमा सैकड़ों अधूरी प्रतिमाएं भी यहां मिलती हैं।
विज्ञापन


यह स्थान जनपद के धौर्रा रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर है। रेलवे गेट के पूर्व में चांदपुर और पश्चिम में जहाजपुर स्थित है। मंदिर की बाहरी दीवार पर 10वीं से 13वीं सदी की सहस्त्र लिंगेश्वर और विष्णु भगवान की मूर्तियां उकेरी गई हैं। तालाब के पीछे दो मंदिर हैं, जिनकी दीवारों पर गणेश, वराह, हाथी, घोड़ा और शेर की भव्य कलाकृतियां हैं। सड़क मार्ग, पानी और बिजली की व्यवस्था न होने से पर्यटकों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000

कैप्शन-बलराम कुशवाहा।

रेलवे क्रॉसिंग से चांदपुर-जहाजपुर मंदिर तक जाने का मार्ग काफी जर्जर है। बीते सप्ताह चांदपुर जहाजपुर जाने के लिए गए, तो रास्ता कच्चा होने के साथ ही बारिश होने से और भी खराब हो गया था। मार्ग बनाने से यहां पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

-बलराम कुशवाहा।

कैप्शन-भरत रिछारिया।

मंदिरों की खराब दुर्दशा और मार्ग की मरम्मत के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों तक बात रखी। अब भी स्थिति जस की तस है, लेकिन मंदिरों की दुर्दशा सुधारने के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।


-भरत रिछारिया।

प्राचीन धरोहरों तक पहुंचने वाले मार्गों का सर्वे कराया जाएगा। जहां भी सड़क व पहुंच मार्ग खराब हैं, उसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।-राजीव त्रिवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed