फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   robbery

आपे सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा, मोबाइल व रुपये छीने

Thu, 30 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
robbery
robbery
झांसी। बुधवार तड़के झांसी-ललितपुुर राजमार्ग पर चकरपुर के पास आपे में सवार बदमाश एक यात्री से रुपये व मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस तलाश में जुट गई, लेकिन बदमाशाें का पता नहीं चल सका। बिजौली के साथ चकरपुर थाने की पुलिस बदमाशाें की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना बबीना क्षेत्र के आरामशीन निवासी दुष्यंत आनंद तीन दिन पहले लखनऊ गए थे। मंगलवार की रात लखनऊ से ट्रेन में सवार होकर वे बुधवार तड़के झांसी पहुंचे। स्टेशन में आपे में बैठने के बाद जेल चौराहा पहुंचे। जेल चौराहा से आपे में आरामशीन जाने के लिए बैठ गए। आपे में पहले ही चालक के साथ दो बदमाश बैठे थे। बिजौली पहुंचते ही दुष्यंत ने आपे रोकने का इशारा किया, लेकिन आपे में सवार सभी ने धमकाकर शांत बैठने को कहा। दहशत में आकर दुष्यंत खामोश होकर बैठ गए। झांसी-ललितपुुर हाइवे पर बने चकरपुर के पास लेकर मारपीट कर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर बदमाश आपे में बैठकर भाग निकले। पैदल घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बिजौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। यहां चकरपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार आपे के पीछे-पीछे एक पल्सर बाइक भी चल रही थी, इसमें भी दो युवक सवार थे। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया की घटना मध्य प्रदेश के चकरपुर में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सड़क किनारे खडे़े वाहनों के काटे चालान
झांसी। बुधवार की शाम पुलिस ने इलाइट चौराहा क्षेत्र में पैदल घूम- घूम कर चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी संग्राम सिंह व नवाबाद प्रभारी निरीक्षक ने इलाइट चैराहा से लेकर जीवनशाह तिराहा तक चेकिंग की। इस दौरान सड़क किनारे व दुकानों के बाहर खडे़ करीब साठ वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed